ICIBILLET.COM
ICIBILLET
Paroles de chanson
04/05/2026
Jo Wada Kiya Woh Nibhana Padega, Pt. 1
Par Mohammed Rafi
Album : Taj Mahal
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

रोके ज़माना, चाहे रोके खुदाई, तुमको आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

सभी एलहले दुनिया ये कहती है हमसे

के आता नहीं कोई मुड़के अदम से

आज ज़रा शान-ए-वफ़ा देखे ज़माना, तुमको आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

ये माना हमें जान से जाना पड़ेगा

पर ये समझ लो तुमने

जब भी पुकारा हमको आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

हम आते रहे हैं हम आते रहेंगे

मुहब्बत की रसमें निभाते रहेंगे

जान-ए-वफ़ा तुम दो सदा फ़िर क्या ठिकाना, हमको आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, निभाना पड़ेगा

हमारी कहानी, तुम्हारा फ़साना

हमेशा हमेशा कहेगा ज़माना

कैसे भला, कैसी सज़ा हमको है आना, हमको आना पड़ेगा

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा
Imprimé depuis ICIBILLET.COM - 04/05/2026 11:21